[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Varanasi Crime News: बॉयज हॉस्टल में लहूलुहान हालत में मिली नर्सिंग छात्रा की लाश, मौके से मोबाइल फोन गायब, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी। Varanasi Crime News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बॉयज हॉस्टल में एक नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज की जीएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव बुधवार सुबह कॉलेज के बॉयज हॉस्टल परिसर में मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Indore Lokayukata Raids: धन कुबेर निकला जॉइंट डायरेक्टर, 3 ठिकानों पर लोकायुक्त की दबिश, आय से 300 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा

जानकारी के अनुसार, छात्रा लहूलुहान हालत में हॉस्टल की सीढ़ियों के पास मिली थी। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस कई संभावित कारणों को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को एकत्र किया गया है और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। डॉग स्क्वॉड की सहायता से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने छात्रा के एक सहपाठी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। युवक से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनकी सत्यता की जांच की जा रही है।

मोबाइल फोन गायब, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

जांच के दौरान छात्रा का बैग बरामद हुआ, जिसमें उसके निजी सामान मिले, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला।  वहीं पुलिस को मौके से कुछ दवाईयां भी मिली। पुलिस अब मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कर रही है साथ ही उन दवाईयों की भी जांच की जा रही है की दवाईयां छात्रा की थी या किसी और की। साथ ही कॉलेज परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Raigarh News: करोड़ों की सिटी बस बनी कबाड़, 20 में से केवल 4 बसें ही सड़कों पर, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने के लिए निकली थी छात्रा

Varanasi Crime News: परिजनों के मुताबिक, छात्रा बुधवार सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि कॉलेज की ओर से आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में भाग लेने जा रही है। उसने अपनी मां को बताया था कि पहले एक सहेली से मिलेगी और फिर कार्यक्रम स्थल पर जाएगी। वह अपने साथ भोजन का टिफिन भी लेकर गई थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमें जांच में जुटी हुई हैं। कॉलेज प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और मामले की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close