
रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली रंजीता कोरेटी ने ताईवान में आयोजित जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान अंतर्राष्टीय स्तर पर बढ़ाया हैं ताईवान में आयोजित की गई एशियन चैंपियनशिप में प्रदेश की खिलाड़ी ने 52किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की है. रंजीता ने कई देशों की खिलाडिय़ों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस जित को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा –
शाबास बिटिया…कोण्डागांव की बिटिया रंजीता कोरेटी ने ताइपे (ताईवान) में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।रंजीता की यह उपलब्धि न केवल कोण्डागांव बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हमारी बेटियाँ अब वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।राज्य बाल कल्याण परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग और समर्पित प्रशिक्षकों के सहयोग से रंजीता ने कठिन परिश्रम, लगन और अदम्य आत्मविश्वास से यह मुकाम हासिल किया।मैं रंजीता कोरेटी को हृदय से बधाई देता हूँ। उसकी सफलता हम सबके लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि यदि अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो बेटियाँ हर ऊँचाई को छू सकती हैं।
हमारी सरकार बेटियों को हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।





