Chhattisgarh Congress में मंथन का दौर, राजीव भवन में मैराथन बैठक, संगठन पर खास फोकस
रायपुर। Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस में आज बैठकों का लंबा दौर चलने वाला है, जहां संगठन की स्थिति और भविष्य की रणनीति पर गहन चर्चा होगी। राजधानी Raipur स्थित Rajiv Bhavan में दिनभर मैराथन बैठक का आयोजन किया गया है।
इस अहम बैठक में Sachin Pilot खास तौर पर मौजूद रहेंगे। वे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों और संगठन के कामकाज की विस्तृत समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि पायलट एक-एक विधायक से वन-टू-वन चर्चा कर उनके क्षेत्रीय कार्यों, जनता से जुड़ाव और प्रदर्शन का फीडबैक लेंगे।
Read More : CHHATTISGARH कांग्रेस में बड़ा बदलाव ,11 जिला अध्यक्ष बदले गए देखे लिस्ट….
Chhattisgarh Congress : बैठक में जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर रहेगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जमीनी स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, चुनावी प्रदर्शन उतना ही बेहतर होगा।
सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान नेताओं और पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीतिक टिप्स और स्पष्ट टास्क भी दिए जाएंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां प्रदर्शन सुधारने और कमियों को दूर करने की दिशा में ठोस कदम तय किए जा सकते हैं।




