छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
नई टीम गठन के बाद बीजेपी की बड़ी बैठक शुरू,सीएम विष्णु देव साय सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद

प्रविंस मनहर/रायपुर – बीजेपी के नई टीम के गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की बड़ी बैठक आज राजधानी रायपुर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा संगठन महामंत्री पवन साय भी मौजूद हैं। प्रदेशभर से करीब एक हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में पार्टी की भावी रणनीति, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक के बाद कल महा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सदस्यता प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा।
Advertisement




