[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बंद के बीच कांकेर में फिर बवाल, ग्रामीणों ने तोड़ा धर्मांतरित महिला का घर, घटना का वीडियो आया सामने

अंतागढ़। Antagarh News: बीते दिनों कांकेर जिले में धर्मांतरण को लेकर हुई हिंसक झड़प के बाद आज सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया। जहां प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों में बंद का असर देखने को मिला। वहीं इस महाबंद के बीच कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, धर्म परिवर्तन कर चुकी एक महिला को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

आरोप है कि महिला के धर्म परिवर्तन को लेकर नाराज ग्रामीणों ने उसका घर तोड़ दिया और विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण महिला पर हिंदू धर्म में वापस आने का दबाव बना रहे थे, लेकिन महिला ने धर्म परिवर्तन से वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला उग्र हो गया।

Antagarh News: घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है, हालांकि आधिकारिक बयान का इंतजार है। छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक तनाव को उजागर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटने की बात कह रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close