Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एक्ट्रेस से मारपीट के आरोपी मोहित साहू ने की आत्महत्या की कोशिश, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

रायपुर। Mohit Sahu News: रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक्ट्रेस से मारपीट के आरोपी मोहित साहू ने देर रात फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मोहित साहू पर एक्ट्रेस के साथ मारपीट का केस पुरानी बस्ती थाने में दर्ज है। देर रात उसने फिनायल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस इसे नाटक मान रही है। आरोपी को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

Mohit Sahu News: बता दें कि, दो दिन पहले एक छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस बेसुध हालत में थाने पहुंची थी और मोहित साहू के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार हिंसा की। इस दौरान उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुरानी बस्ती थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close