बजट पर भूपेश बघेल का हमला बोले – देश को कुछ नहीं मिला,छत्तीसगढ़ अडानी के हवाले

प्रविंस मनहर/रायपुर – बीजेपी सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भूपेश बघेल ने इस बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इससे देश के आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता और न ही इससे बेरोज़गारी, महंगाई या किसानों की समस्याओं का समाधान होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के हितों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को अडानी समूह के लिए छोड़ दिया गया है,जबकि राज्य के विकास,आदिवासियों और किसानों के लिए बजट में कोई ठोस प्रावधान नहीं किए गए।
भूपेश बघेल ने कहा कि यह बजट सिर्फ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है और आम जनता के जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं लाएगा।




