[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में आधी रात आग का तांडव, टिंबर मार्केट में लगी भीषण आग, प्लाईवुड समेत गौदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर। Timber Market Fire News: राजधानी रायपुर में आधी रात बड़ा हादसा हो गया, जहां फाफाडीह टिंबर मार्केट स्थित पायनियर मार्केटिंग और कैलाश टिंबर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

Read More: संसद के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू, लोकसभा में पेश हुआ परिसीमन बिल

वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा प्लाईवुड और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

Read More: शिक्षक भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 11 हजार पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें कैसे करें आवेदन 

Timber Market Fire News: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा आगे की जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी और इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close