बेंगलुरू। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के जंगलों में आतंक का पर्याय रहे चंदन तस्कर वीरप्पन (Chandan smuggler Veerappan) की बेटी विद्या ने बीजेपी की सदस्यता ली। सोमवान को तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में चंदन तस्कर वीरप्पन (Chandan smuggler Veerappan) की बेटी विद्या रानी (Vidya Rani) ने बीजेपी (BJP) की सदस्यता (membership) ग्रहण की। उस वक्त मंच पर पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।
मंच पर मौजूद रहे ये नेता:
विद्या रानी ने जिस मंच से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उप मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव और पूर्व केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन समेत अन्य नेता मौजूद थे। कृष्णगिरि में भाजपा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसमें काफी भव्य स्तर पर तैयारियां की गई थीं।
विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा:
चाल चरित्र और चेहरे वाली पार्टी का दावा करने वाली भाजपा पर अब विपक्ष हमलावर हो गया है। लोगों ने तमिलनाडु बीजेपी पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। विद्या रानी का भाजपा में प्रवेश विपक्ष के हाथों का लड्डू बन गया है। ऐसे में अब विपक्षी तरह तरह की बयानबाजियां करने में लगे हुए हैं।
विद्या रानी ने कराया था बड़ा आयोजन:
जिस आयोजन में विद्या रानी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसमें बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। इसके अलावा तमाम स्थानीय लोग भी मौजूद थे। विद्या रानी ने इस बहाने जहां एक ओर अपनी जमीनी ताकत का एहसास वहां मौजूद नेताओं को कराया। वहीं विपक्ष के हाथ में एक मुद्दा भी दे दिया है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि बीजेपी के आलाकमान इसको किस तरह से देखते है।




