Asansol Durga Mandir: 25 सालों का इंतजार खत्म, BJP की जीत के बाद खुला सालों से बंद दुर्गा मंदिर, पटाखे फोड़ लोगों ने मनाया जश्न
कोलकाता। Asansol Durga Mandir: पश्चिम बंगाल में कल बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद ममता बनर्जी का किला ढह गया। प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर 15 वर्षों के तृणमूल सरकार का अंत कर दिया। वहीं इस जीत के बाद आसनसोल (Asansol Durga Mandir) स्थित मां दुर्गा का मंदिर जो 25 सालों से बंद था उसे खोला गया। साफ सफाई की व सबने मिल कर आतिबाजी कर पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम और जय माता दी के नारे लगाएं।
Read More: आईपीएल मैच से पहले अलर्ट जारी, स्टेडियम के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दरअसल, यह मंदिर काफी सालों से विवादों में घिरा रहा है आरोप है कि Mamata Banerjee सरकार ने अदालत के आदेशों के बावजूद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि, साल में केवल दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान ही मंदिर के कपाट खोले जाते थे, जबकि बाकी समय मंदिर बंद रहता था। वहीं स्थानीय लोग लंबे समय से इस मंदिर के खुलने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह मंदिर उनकी आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।
वहीं बीजेपी की जीत के साथ ही इस मंदिर का खुलना लोगों के लिए किसी बदलाव से कम नहीं है। आसनसोल ( West Bengal Asansol Durga Mandir) उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि यदि वे जीतते हैं तो मंदिर को साल के 365 दिन आम लोगों के खोल देंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने अपने वादे को तुरंत पूरा किया। जीत के बाद वे सीधे बस्तिन बाजार स्थित मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर के कपाट खोले गए।
Read More: Today Gold- Silver Price: धड़ाम से गिरे चांदी के दाम, सोना भी हुआ सस्ता, यहां देखें क्या है भाव
Asansol Durga Mandir: इस दौरान लोगों में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। मंदिर के खुलते ही लोगों ने साफ- सफाई कर पूजा अर्चना की और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। लोगों का कहना है कि यह केवल एक धार्मिक स्थल के खुलने की घटना नहीं है, बल्कि उनकी आस्था और लंबे समय से चली आ रही मांगों की जीत भी है और सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है।



