छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन आज, बजट पर होगी चर्चा
रायपुर। CG Assembly Budget Session Day 4: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन में आज बजट पर चर्चा होगी।वहीं प्रश्नकाल में डिप्टी CM विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत जवाब देंगे।
बता दें सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे, जबकि विधायक सुनील सोनी, अंबिका मरकाम ध्यानाकर्षण लगाएंगे।इसके अलावा सभापति विक्रम उसेंडी प्रतिवेदन की प्रस्तुति करेंगे और विधायक कुंवर सिंह निषाद, सुशांत शुक्ला याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे।
CG Assembly Budget Session Day 4: वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी अलग-अलग समितियों का निर्वाचन प्रस्तुत करेंगे। मंत्री रामविचार नेताम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग के कल्याण समिति का निर्वाचन प्रस्तुत करेंगे।
Advertisement




