[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Shanti Devi Vora Passed Away: पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर, भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया शोक

रायपुर। Shanti Devi Vora Passed Away: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर से प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG News: छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, सीएम साय ने पीएम मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

बता दें कि, मोतीलाल वोरा ने अविभाजित मध्य प्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनके परिवार का प्रदेश की राजनीति से गहरा जुड़ाव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वरीष्ठ नेता रह चुके हैं। 93 साल की उम्र में मोतीलाल वोरा का 2020 में निधन हो गया। 2000 से 2018 तक यानी कुल 18 साल वह पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। कांग्रेस में वह मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल समेत कई पदों पर रह चुके थे।

DCP Posting: रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति, देखें लिस्ट

Shanti Devi Vora Passed Away: शांति वोरा के निधन को कांग्रेस  के लिए व्यक्तिगत और भावनात्मक क्षति माना जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, ‘दुर्ग शहर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा जी की सम्मानित माताजी तथा अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी, शांति वोरा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल वोरा परिवार तथा सभी संबंधियों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close