सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का अवैध डंप सामान बरामद कर मौके पर किया नष्ट
बीजापुर। Bijapur News: बीजापुर के उसूर क्षेत्र के कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों ने सघन कार्रवाई की। जिसके तहत जमीन खोदकर छुपाए गए माओवादियों के हथियार मरम्मत उपकरण, बीजीएल सेल निर्माण सामग्री एवं विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए। इस सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए 02 नग प्रेशर IED को COBRA-204 की BDD टीम ने मौके पर नष्ट किया।
बता दें कि, अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा हिस्ल के डोलीगुटटा की चोटी में माओवादियों के द्वारा लगाये गये 02 नग प्रेशर IED बरामद किया गया। कोबरा 204 एवं केरिपु 196 की टीम द्वारा की गई सघन सर्चिंग कार्रवाई के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार मरम्मत करने के उपकरण,बीजीएल निर्माण की सामग्री एवं उपकरण विस्फोटक सामग्री एवं सामग्री का डम्प बरामद किया गया।
Bijapur News: माओवादियों के बरामद सामानों में हैंड फ्लाई प्रेस,भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार),बीजीएल टेल,स्टील प्लेट एवं अन्य पार्ट्स,स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर आदि उपकरण,हथियार मरम्मत के अन्य भारी उपकरण शामिल है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की साजिश को विफल किया गया है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बलों की कार्यवाही लगातार जारी है।





