‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने झूठ बोलने का काम किया है’ बजट को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान
रायपुर। Deepak Baij On Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2026-27 के लिए बजट पेश कर दिया है। यह उनका 9वां बजट था। वहीं इसे लेकर अब पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, इस बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं है। इसमें सिर्फ छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया गया है। इस बजट में क्षेत्रीय असमानता बहुत है। उन्होंने कहा कि, जिन राज्यों में आने वाले समय में चुनाव होने हैं वहां चुनाव लाभ में लेने उपकृत करने का काम मोदी सरकार ने किया है।
बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, पिछले साल भी कहा था कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर है। इस बार भी यही कहा गया। उन्होंने कहा कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने झूठ बोलने का काम किया है। इस बजट ने किसानों को ठगने का काम किया है।सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं किए। एक्साईज ड्यूटी नहीं घटाई है।
Deepak Baij On Budget 2026: उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार के बजट आते ही शेयर मार्केट गिर गया, क्योंकि ना ही महंगाई कम हुई और ना ही गरीब आदमी को कुछ मिला। छत्तीसगढ़ ,केरल में माइनिंग कॉरिडोर बनने पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि,लगातार अपने चहेते उद्योगपतियों को बेचने किया जा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि, अगले ढाई साल में अपने चहेते उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ के माइनिंग कॉरिडोर को बेचना चाहते हैं। लगातार खनन हो रहा है, यह पूरे छत्तीसगढ़ को बेचना चाहते हैं।




