कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
होटल के बंद कमरे में इस हालत में मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा। Korba News: कोरबा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में युवती की लाश मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
Korba News: जानकारी के अनुसार, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चापा के रहने वाले युवक-युवती कल से होटल में रुके हुए थे। सुबह होने पर युवक फरार हो गया। वहीं युवती की लाश बिस्तर पर मिली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement




