Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

पलक झपकते ही तबाह हुई जिंदगियां, खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

कोंडागांव। Kondagaon Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कल बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें 1 ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा नेशनल हाइवे 30 पर मसोरा टोल प्लाजा के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान 2 अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, 2 अन्य की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है।

Kondagaon Accident: बताया गया कि, वाहन में 12 लोग सवार थे। सभी लोग थिएटर से फिल्म देखकर घर जा रहे थे, तभी उनकी कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।मृतकों की पहचान लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी के रूप में हुई है, जो सभी कोंडागांव जिले के ग्राम बड़े डोंगर भैंसाबेडा के निवासी थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close