India Post Vacancy 2026: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, डाक विभाग में निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
India Post Vacancy 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) में देशभर के अलग-अलग डाक सर्कल और डिवीजन में 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पद शामिल है। इसमें आवेदन पहले उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओटीआर की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 शाम 5 बजे से शुरू होगी। वहीं इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 शाम 5बजे तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
किन पदों पर होगी नियुक्ति
ब्रांच पोस्ट मास्टर को संबंधित ब्रांच पोस्ट ऑफिस की जिम्मेदारी संभालनी होगी। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर डाक वितरण, स्टांप और स्टेशनरी की बिक्री समेत अन्य कामों में बीपीएम की सहायता करेंगे। डाक और पार्सल से जुड़े काम, स्टांप बिक्री और पोस्ट ऑफिस के दूसरे कार्यों में डाक सेवक की जिम्मेदारी होगी।
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10 वीं पास होना अनिवार्य है और इसके साथ ही गणित व अंग्रेजी में पास होना चाहिए। उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन
इन पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि दसवीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
India Post Vacancy 2026: ब्रांच पोस्ट मास्टर को ₹12000-₹29380/- प्रति माह तक वेतन मिलेगा। वहीं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक को ₹10,000-₹24,470/- तक बेसिक मंथली सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा डीयरनेस अलाउंस, अन्य भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।




