अल फलाह यूनिवर्सिटी में हड़कंप, AIU ने रद्द की सदस्यता, डॉक्टरों और सैकड़ों छात्रों ने छोड़ा कैंपस
नई दिल्ली। Al Falah University: दिल्ली लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद एशोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी (AIU) ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी है और साथ ही इसे मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची से भी बाहर कर दिया है। वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, इस यूनिवर्सिटी के सैंकड़ों छात्र कैंपस छोड़ कर जा चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ते ही 15+ डॉक्टर संदिग्ध परिस्थितियों में मिसिंग मिले हैं। जांच एजेंसियों की छापेमारी दो दिन से लगातार जारी है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि, ये डॉक्टर इस टेर मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं या फिर ब्लास्ट के बाद यूनिवर्सिटी से चले गए हैं। जिनकी जांच एजेंसियां कर रही है।
Al Falah University: वहीं इस ब्लास्ट की वजह से कश्मीर, बठिंडा, बरेली और उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों से छात्रों के परिजन उन्हें लेने पहुंचे। एजेंसियों की जांच की वजह से छात्रों के चहरे पर चिंता और बेचैनी दिखाई दी। एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के दो छात्रों ने बताया कि उनका मेडिकल कोर्स जल्द ही पूरा हो जाएगा। वे उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे थे। इंटर्नशिप पूरी होते ही उन्हें नौकरी मिल जाएगी, लेकिन फिलहाल उनका भविष्य अधर में लटकता दिख रहा है।




