[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बंदूक लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस किए बरामद

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जिले में अड्डेबाजों और बदमाशों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना खमतराई पुलिस को 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक अपने हाथ में बंदूक लेकर हवा में लहराते हुए राहगीरों को डरा रहा है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम शनि कुमार, पिता दुर्गेश कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी शीतला तालाब के पास, सरोरा, थाना उरला रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

Raipur News:  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1204/25 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close