Sushasan Tihar : 11 मई से जनसमस्या निवारण शिविर, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में वार्डवार लगाए जाएंगे शिविर
रायपुर। Sushasan Tihar : रायपुर में 11 मई से सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत होने जा रही है. राजधानी सहित प्रदेशभर में आयोजित होने वाले इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा। शिविरों में राजस्व, बिजली, पानी, राशन कार्ड, पेंशन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई होगी।
Read More : Sushasan Tihar: ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला
Sushasan Tihar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। सरकार का दावा है कि अधिकांश शिकायतों का निराकरण तय समय सीमा में किया जाएगा। सुशासन तिहार के दौरान मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी शिविरों का निरीक्षण करेंगे।
Read More : West Bengal Oath Ceremony: बंगाल में इसदिन होगा नई सरकार का शपथग्रहण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
Sushasan Tihar : ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर और शहरी क्षेत्रों में वार्डवार शिविर लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार इसे जनता तक शासन पहुंचाने की बड़ी पहल मान रही है।



