Ashok Bahar: उम्र सिर्फ नंबर… 57 साल की उम्र में NEET UG की परीक्षा देने पहुंचा शख्स, युवाओं के लिए बने मिसाल
लखनऊ । Ashok Bahar: कहते हैं सपनों की कोई एक्सापायरी डेट नहीं होती और अगर दिल में चाह हो तो हर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। दरअसल, लखनऊ में 3 मई रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर के 22 लाख से अधिक (Ashok Bahar) छात्र शामिल हुए। इस परीक्षा में युवाओं ने ही नहीं, बल्कि कई उम्रदराज उम्मीदवार भी शामिल हुए। जिन्होंने ये साबित कर दिया की सपने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती।
Read More: Sushasan Tihar: ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला
बता दें कि, इन उम्मीदवारों में से एक लखनऊ के 57 वर्षीय अशोक बहार (Ashok Bahar) अलमबाग के चंदरनगर निवासी ने युवाओं के साथ नीट यूजी देकर डॉक्टर बनने के अपने सालों पुराने सपने को नई उड़ान दी। उन्होंने बताया कि, वे एक खाद बनाने वाली कंपनी में मार्केटिंग हेड के पद पर काम कर चुके हैं। परिवार में कई लोग मेडिकल फील्ड में काम करते हैं। ऐसे में उनके मन में भी डॉक्टर बनने की ख्वाहिश लंबे समय से थी। उनकी पत्नी डॉ. मंजूल बहार भी डॉक्टर हैं और वर्तमान में अमेरिका में हैं।
अशोक बहार ने बताया कि, उन्होंने साल 2 हजार में खुद से ही रिटायरमेंट ले ली थी, उन्हें दवाओं की भी अच्छी जानकारी थी, लेकिन लोगों की सेवा और डॉक्टर बनने के लिए डिग्री की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने नीट की परीक्षा देने का फैसला लिया। अशोक बहार ने बताया कि उन्होंने साल 2000 में वालेंटियरी रिटायरमेंट ले लिया था, लेकिन मन में लोगों की सेवा करने का सपना हमेशा जिंदा रहा।
Read More: Raipur News: एक कॉल और महिला अधिकारी से डर्टी डिमांड, व्हाट्सऐप पर भेजे न्यूड फोटो, आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस



