Manipur Earthquake: इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता
मणिपुर। Manipur Earthquake: मणिपुर में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिससे की लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर भागने लगे। भूकंप की ( Manipur Earthquake ) तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है।
Read More: Kedarnath Yatra 2026: 51 क्विंटल फूलों से सज रहा केदारनाथ धाम, कल खुलेंगे कपाट, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
बता दें कि, आज मंगलवार सुबह 5:59 बजे आया। जिस वक्त भूकंप आया उस समय लोग अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे। इससे कामजोंग और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर भाग गए। हालांकि अभी तक किसी से हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
Read More: Lenskart की गाइडलाइन के खिलाफ हिंदू संगठनों विरोध, कर्मचारियों को तिलक लगाकर बांधा कलावा, दी सख्त चेतावनी
Manipur Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप जमीन की सतह से लगभग 62 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जिसका केंद्र कामजोंग था। वैज्ञानिक दृष्टि से इसे मध्यम गहराई वाली भूकंपीय घटना माना जा रहा है। इसके पहले उत्तराखंड में भी कल भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।




