[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kedarnath Yatra 2026: 51 क्विंटल फूलों से सज रहा केदारनाथ धाम, कल खुलेंगे कपाट, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

उत्तराखंडKedarnath Yatra 2026: विश्व में प्रसिध्द 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम का कपाट अब भक्तों के लिए खुलने वाला है। जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है।  बम-बम भोले के जयकारों और आर्मी बैंड की सुरीली धुन के बीच बाबा केदारनाथ (Kedarnath Yatra 2026) की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अब केदारपुरी के बिल्कुल करीब है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।

बता दें कि, कल 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। मंदिर को इस बार करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे केदारनाथ धाम का दिव्य स्वरूप और भी आकर्षक नजर आ रहा है। इसके बाद 23 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। देशभर से आए फूलों से मंदिर की दीवारों, द्वार और आसपास के क्षेत्र को सजाया जा रहा है। 

Read More: Cyber ​​Fraud: राजधानी में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, RTO चालान के नाम पर युवक से 7 लाख की ठगी, APK फाइल बनी जाल 

Kedarnath Yatra 2026: मंदिर की सजावट के लिए ये विशेष फूल दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कपाट खुलने के साथ ही बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन ने यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close