[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

Lenskart की गाइडलाइन के खिलाफ हिंदू संगठनों विरोध, कर्मचारियों को तिलक लगाकर बांधा कलावा, दी सख्त चेतावनी

बिलासपुरProtest Against Lenskart Guidelines: आईवियर कंपनी Lenskart की ड्रेस कोड गाइडलाइन को लेकर बिलासपुर में विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कंपनी की एक गाइडलाइन में कर्मचारियों को कुछ धार्मिक प्रतीक जैसे तिलक, कलावा, सिंदूर और मंगलसूत्र पहनने से रोका गया था, जबकि अन्य धार्मिक पहनावे को अनुमति दी गई थी।

Read More: Cyber ​​Fraud: राजधानी में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, RTO चालान के नाम पर युवक से 7 लाख की ठगी, APK फाइल बनी जाल 

इस मुद्दे को लेकर भगवा ब्रिगेड के कार्यकर्ता शहर की अलग-अलग लेंसकार्ट दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को तिलक लगाया और कलावा बांधा, साथ ही कहा कि सभी को अपने धार्मिक प्रतीकों का सम्मानपूर्वक पालन करने का अधिकार है।

प्रदर्शन के दौरान यह भी दावा किया गया कि, कुछ दुकानों में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें उचित तरीके से नहीं रखी गई थी, जिस पर भी आपत्ति जताई गई। कार्यकर्ताओं ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर कथित “हिंदू विरोधी” नियम बनाए गए, तो विरोध और तेज किया जाएगा।

Read More: Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की खास स्कीम, एक बार निवेश और पैसे होंगे दोगुने, बिना जोखिम के मिलेंगे शानदार रिटर्न 

Protest Against Lenskart Guidelines: वहीं, कंपनी के सह-संस्थापक Peyush Bansal की ओर से सफाई सामने आई है। उन्होंने कहा कि जिस गाइडलाइन को लेकर विवाद हो रहा है, वह पुरानी है और वर्तमान पॉलिसी में किसी भी धार्मिक प्रतीक चाहे तिलक हो, बिंदी या अन्य पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close