[t4b-ticker]
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Kanker News: भीषण गर्मी ने छीनी जलजीवों की सांसें, 45 डिग्री तापमान से उबला तालाब, कई क्विंटल मछलियों की मौत

कांकेर। Kanker News: इन दिनों छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सुबह से ही तपती धूप की वजह से लोग घरों में कैद होने के मजबूर हो गए हैं। तापमान में बढ़ोतरी से रात के समय में भी उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। वहीं इस गर्मी का असर न सिर्फ मानव बल्कि पशु-पक्षी, जलीय जीवों पर भी पड़ने लगा है। जहां कांकेर जिले में भीषण गर्मी की वजह से कई क्वींटल मछलियों की मौत हो गई।

Read More: Raipur Crime: गांजा तस्कर रवि साहू की अवैध कमाई पर वार, सीज़ की गई 7 करोड़ 66 लाख की प्रॉपर्टी, परिवार के नाम से खरीदी थी करोड़ों की प्रॉपर्टी

कांकेर जिले अंतर्गत कोयलीबेड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी से क्षेत्र का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिनभर परेशान रहे, वहीं इसका असर पंचायत तालाब में भी देखने को मिला, जहां अत्यधिक गर्मी और पानी का तापमान बढ़ने से बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं। तालाब किनारे मृत मछलियां दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

Read More: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर धमतरी सबसे गर्म,45.8° पहुंचा पारा,मौसम विभाग का हीट वेव अलर्ट 

Kanker News: स्थानीय लोगों का कहना है कि, लगातार पड़ रही तेज गर्मी के कारण तालाब का पानी गर्म हो गया, जिससे मछलियां जीवित नहीं रह सकीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द तालाब की साफ-सफाई कराने और स्थिति पर ध्यान देने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और दोपहर के समय घरों से कम निकलने की सलाह दी जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close