छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर धमतरी सबसे गर्म,45.8° पहुंचा पारा,मौसम विभाग का हीट वेव अलर्ट

प्रविंस मनहर/रायपुर -छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान धमतरी में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में भी पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है,जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
बेमेतरा में 45.4 डिग्री, बालोद में 44.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कवर्धा और बिलासपुर में भी 44 दशमलव 6 से 44 दशमलव 7 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिना जरूरी काम के धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील की है।




