Raipur Crime: गांजा तस्कर रवि साहू की अवैध कमाई पर वार, सीज़ की गई 7 करोड़ 66 लाख की प्रॉपर्टी, परिवार के नाम से खरीदी थी करोड़ों की प्रॉपर्टी
रायपुर। Raipur Crime: छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार और अवैध संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित गांजा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की करोड़ों रुपये की संपत्ति सीज़ कर दी है। पुलिस ने मुंबई सफेमा (SAFEMA) कोर्ट के आदेश के तहत करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपये की कुल 16 संपत्तियों को जब्त किया है।
Read More: Bastar Residential Sports Academy: नक्सलगढ़ से स्पोर्ट्स हब बनने की ओर बस्तर, शुरू होगी पहली आवासीय खेल अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रवि साहू लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और रायपुर के कालीबाड़ी इलाके से अपने कारोबार का संचालन करता था। उसके खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गांजा तस्करी, सट्टा और अन्य गंभीर अपराध शामिल बताए जा रहे हैं।
जांच में सामने आया कि, आरोपी ने अवैध कमाई से अपने परिवार के सदस्यों पत्नी, बेटे और मां के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीद रखी थी। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने इन संपत्तियों से संबंधित प्रतिवेदन मुंबई स्थित सफेमा (SAFEMA) कोर्ट को भेजा था, जिसके बाद कार्रवाई को मंजूरी मिली।
Read More: CG Weather Update: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड…भीषण गर्मी से झुलसा छत्तीसगढ़, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी
Raipur Crime: पुलिस ने बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में जमीन, मकान और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। अब इन संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि, इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ना है, ताकि वे अवैध कारोबार दोबारा खड़ा न कर सकें। वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




