Raipur Crime: रेलवे ट्रैक के किनारे युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर में चोट के निशान, जताई गई हत्या की आशंका
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चूनाभट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
Read More: Raipur Airport: ब्रेकिंग न्यूज… रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गंभीर घायल, मची अफरा तफरी
मामला रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है, जहां चूनाभट्टी इलाके के रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।
Read More: Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बना नया डिजिटल ट्रेंड, 5 दिन में 90 लाख फॉलोअर्स, जानें क्यों रही इसकी चर्चा
Raipur Crime: फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, युवक की मौत हादसे में हुई है, आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे किसी साजिश की आशंका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल गंज थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।




