[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Raipur Airport: ब्रेकिंग न्यूज… रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरा युवक, गंभीर घायल, मची अफरा तफरी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Airport: राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से एक बड़ी और बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। एयरपोर्ट परिसर के भीतर मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर करीब 30 फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

Read More: Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बना नया डिजिटल ट्रेंड, 5 दिन में 90 लाख फॉलोअर्स, जानें क्यों रही इसकी चर्चा 

बताया जा रहा है कि, माना एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में सीलिंग की मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर ऊंचाई पर चढ़कर सीलिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सीधे नीचे आ गिरा। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और एयरपोर्ट स्टाफ ने घायल मजदूर को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मजदूर बिना किसी सुरक्षा बेल्ट और जरूरी सेफ्टी उपकरणों के काम कर रहा था, जिससे ठेकेदार और एयरपोर्ट प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Read More: CG Heatwave Alert: 25 मई से शुरू होगा नौतपा, प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट, कई शहरों में चल रही ग्रीष्म लहर 

Raipur Airport: फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस घटना ने एयरपोर्ट में चल रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close