
कोरबा। शहर के खपराभट्ठा मोहल्ले में बीती रात एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय सैयद सलीम का अपनी 40 वर्षीय पत्नी आयशा बेगम के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि बीती रात पति-पत्नी एक कमरे पर सोए हुए थे। इस दौरान पति ने पहले धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया उसके बाद घर के आंगन में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इन के चार बच्चे हैं जो पास में ही दो कमरे में सोए हुए थे। रात करीब दो बजे मृतक के बड़े बेटे को घटना की जानकारी हुई उसने बाकी भाई बहन को उठाकर इस बारे में बताया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।




