[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 12 मजदूरों की मौत, 17 की हालत गंभीर

सक्ती। Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर फटने से वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Read More: फिर दिखा रफ्तार का कहर… तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक की जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की मौत, ट्रक के उड़े परखच्चे 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल ठाकुर के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। जबकि, 17 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी, में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है, क्योंकि हादसे के समय मजदूर बॉयलर के नीचे काम कर रहे थे। हादसे में सभी घायलों को उपचार के लिए ले हॉस्पिटल जाया गया।

सीएम ने किया ट्वीट

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित ‘वेदांता पावर प्लांट’ में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में कुछ श्रमिकों के निधन और घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है।

Read More: बिहार में अब सम्राट युग की शुरुआत…सम्राट चौधरी बनेंगे अगले सीएम, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता 

Vedanta Power Plant Blast:  मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close