[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसम

Storm In Rajasthan: रेतीले बवंडर ने ढका आसमान, धूल के गुबार ने निगली दिन की रोशनी, भयंकर तूफान से उखड़े पेड़ और बिजली पोल

जयपुर। Storm In Rajasthan: राजस्थान में शनिवार को मौसम ने अचानक खतरनाक रूप धारण कर लिया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में आए भीषण रेतीले तूफान ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। पाकिस्तान सीमा की ओर से उठे धूल भरे बवंडर ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू समेत कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दिन के उजाले में भी अंधेरे जैसे हालात बन गए।

तेज आंधी के साथ उठे धूल के विशाल गुबार ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। दृश्यता इतनी कम हो गई कि लोगों को दिन के समय ही वाहनों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कई जगहों पर लोग जान बचाने के लिए भागकर घरों और दुकानों में शरण लेते दिखाई दिए।

Read More: Raipur Marpit: राजधानी के जिला न्यायालय में खूनी झड़प, पेशी पर आए आरोपी पर कोर्ट परिसर के अंदर हमला, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इतना भयंकर रेतीला तूफान कभी नहीं देखा। धूल का गुबार कई फीट ऊंचाई तक उठता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इस बीच मौसम के बढ़ते खतरे को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने भी विशेष चेतावनी जारी की। झुंझुनूं समेत कई जिलों में लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट भेजा गया। सायरन के साथ आए इस संदेश में अगले कुछ घंटों के दौरान अत्यंत खराब मौसम, तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई।

Read More: Raipur News: राजधानी में कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली जिलाबदर की कार्रवाई, एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज, इन जिलों में नहीं रह सकते आरोपी 

Storm In Rajasthan: अलर्ट में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बताई गई, जिसके बाद लोगों में चिंता बढ़ गई। अचानक मोबाइल पर चेतावनी संदेश और सायरन बजने से कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने भी सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close