Raipur Marpit: राजधानी के जिला न्यायालय में खूनी झड़प, पेशी पर आए आरोपी पर कोर्ट परिसर के अंदर हमला, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
रायपुर। Raipur Marpit: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब न्यायालय परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नियमित पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया।
Read More: Hindi Journalism Completed 200 Years: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण, पत्रकारों को सीएम ने बताया लोकतंत्र के सच्चे सेनानी
जानकारी के अनुसार, आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर के भीतर मौजूद कुछ युवकों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने आरोपी पर हाथ में पहने जाने वाले कड़े से वार किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। कोर्ट परिसर में हुई इस गुंडागर्दी से कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। घटना के दौरान वकील, पक्षकार और अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और हमले में शामिल बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है।
Read More: Raipur News: राजधानी में कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली जिलाबदर की कार्रवाई, एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज, इन जिलों में नहीं रह सकते आरोपी
Raipur Marpit: इस घटना के बाद एक बार फिर जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी पर हमला करने वाले लोग कोर्ट परिसर तक कैसे पहुंचे और उनके पास हमला करने के लिए इस्तेमाल की गई वस्तु कैसे मौजूद थी। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।




