[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: राजधानी में कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली जिलाबदर की कार्रवाई, एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज, इन जिलों में नहीं रह सकते आरोपी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली बार जिला बदर की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश अविनाश कोसले उर्फ मनिया को जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।

Read More: CG Weather Update: उमस भरी गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, प्रदेश के 18 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, चलेंगी तेज हवाएं 

पुलिस कमिश्नर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अविनाश कोसले उर्फ मनिया को रायपुर समेत दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 29 मई 2026 की शाम 5 बजे से प्रभावी हो चुका है और आगामी तीन माह यानी 30 अगस्त 2026 तक लागू रहेगा। इस दौरान आरोपी बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Read More: Char Dham Yatra Scam: चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालु से ऐंंठे रकम, यात्रा से पहले ही लगा झटका 

Raipur News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी अविनाश कोसले उर्फ मनिया के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और जुआ एक्ट समेत एक दर्जन से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पहले जेल भी जा चुका है, लेकिन लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि अपराधियों पर ऐसी वैधानिक और कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close