Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शाम से रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें रूट मैप

रायपुर। Ganesh Jhanki 2026: गणेश विसर्जन झांकी को लेकर राजधानी रायपुर में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। झांकी के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

आज शाम से 6 बजे  झांकी मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित झांकी मार्ग के आसपास वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि वे जरूरी काम होने पर ही इन मार्गों का उपयोग करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

CG NEWS:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर,सुकमा-जगदलपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण

वहीं शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली, पुरानी बस्ती और कंकाली पारा सहित कई मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह में शामिल होने रायपुर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, रजबंधा मैदान, शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान, सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम, गांधी मैदान, भैंसथान मैदान, जवाहर मार्केट और हिंद स्पोर्ट्स मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन नहीं ले जाने की अपील की गई है।

सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती

झांकी के पूरे रूट को सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीमें लगातार निगरानी करेंगी।

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

झांकी मार्ग और आसपास के इलाकों पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी। भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।

CG BREAKING: बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता को धमकी,रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

डीजे पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस ने आयोजकों और झांकी समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ganesh Jhanki 2026: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि झांकी के दौरान अनुशासन बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों का सहयोग करें। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही के साथ गणेश विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close