ED Raid In Ram Gopal Agarwal House: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
धमतरी। ED Raid In Ram Gopal Agarwal House: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में ED की टीम ने धमतरी में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के घर पहुंची। टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि करीब 8 सदस्यीय टीम घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
High Court: बीमार सास-ससुर से अलग रहने का दबाव बनाना मानसिक क्रूरत, हाईकोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी
सुबह से जारी है जांच
ED की टीम द्वारा घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों और विभिन्न कागजातों को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जांच में ED को क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।
कथित शराब घोटाले से जुड़ा मामला
ED Raid In Ram Gopal Agarwal House: यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत बताई जा रही है। रामगोपाल अग्रवाल का नाम इस मामले में पहले भी सामने आ चुका है। ED की टीम पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम ने किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लिया है या मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।




