Summer Special Trains: अब रेल यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट, रेलवे चलाएगा 18 समर स्पेशल ट्रेनें, गर्मी में वेटिंग से मिलेगी राहत
रायपुर। Summer Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 18 समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये स्पेशल ट्रेनें 15 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक चलेंगी। इस अवधि में कुल 88 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।
Read More: CG Board Exam: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, प्रश्नपत्र त्रुटि मामले में दो लेक्चरर्स को किया ब्लैकलिस्ट
रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के जरिए करीब 1.05 लाख से 1.32 लाख यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद है। एक ट्रिप में लगभग 1200 से 1500 यात्रियों के सफर की व्यवस्था होगी। स्पेशल ट्रेनें छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से चलाई जाएंगी, जिनमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गोंदिया स्पेशल ट्रेनें शामिल है। दुर्ग-हरिद्वार, इतवारी-शालीमार, रायपुर-खड़गपुर समेत कई रूट शामिल है।
Read More: Jaggi Murder Case Update: जग्गी हत्या कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
Summer Special Trains: दरअसल, भारतीय रेलवे ने समर सीजन के लिए देशभर में 908 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बिलासपुर जोन से मंजूर 18 स्पेशल ट्रेनों में से 13 का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी ट्रेनें चरणबद्ध तरीके से जल्द चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर ज्यादा आरामदायक होगा।




