Jaggi Murder Case Update: जग्गी हत्या कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
रायपुर। Jaggi Murder Case Update: बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड ( Jaggi Murder Case Update) में एक बड़ा फैसला सामने आया है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे अमित जोगी की सजा सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है। बता दें कि, हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए अमित जोगी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जहां आज सुनवाई के दौरान उन्हें यह अंतरिम राहत मिली है।
Read More: Viral Video : बादाम कांड के बाद फिर विवादों में मैडम, नया वीडियो वायरल, लगे रिश्वत मांगने के आरोप
बता दें कि, जग्गी हत्याकांड लंबे समय से चर्चित मामला रहा है, जिसमें निचली अदालत द्वारा अमित जोगी (Amit Jogi Case) को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सजा और दोषसिद्धि दोनों पर अंतरिम रोक लगाते हुए राहत प्रदान की है। हालांकि, केस पर अंतिम फैसला अभी बाकी है और आगे भी सुनवाई जारी रहेगी। दायर याचिका में जोगी ने दलील दी कि उनके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि हाईकोर्ट ने उन्हें सुने बिना ही सीबीआई की दलील पर 40 मिनट में फैसला सुना दिया।
Read More: CG Corruption News: भ्रष्टाचार के साए में अफसरशाही, 29 IAS और 15 IFS अधिकारियों पर जांच, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
क्या है पूरा मामला
Jaggi Murder Case Update: दरअसल, 4 जून 2003 को NCP नेता राम अवतार जग्गी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इस मामले में राव अवतार जग्गी के बेटे सजीश जग्गी ने पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को हत्या का मास्टमाइंड बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद सीबीआई को जांच सौंपी गई। सीबीआई ने करीब 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की जिसमें 31 लोगों को आरोपी बनाया गया था। वहीं मई 2007 में स्पेशल कोर्ट ने 28 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दो लोग सरकारी गवाह बन गए, जबकि सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया गया था।




