CG Board Exam: बोर्ड परीक्षा में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, प्रश्नपत्र त्रुटि मामले में दो लेक्चरर्स को किया ब्लैकलिस्ट
रायपुर। CG Board Exam: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा से जुड़ी लापरवाही पर सख्त कदम उठाए गए हैं। माशिमं ने प्रश्नपत्र त्रुटि मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें प्रश्नपत्र विश्लेषण में गलती करने वाले दो व्याख्याताओं को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। दोनों शिक्षकों को वर्ष 2029 तक परीक्षा कार्यों से वंचित कर दिया गया।
Read More: Viral Video : बादाम कांड के बाद फिर विवादों में मैडम, नया वीडियो वायरल, लगे रिश्वत मांगने के आरोप
बता दें कि, 12वीं कक्षा के जीव विज्ञान (Biology) विषय के प्रश्नपत्र में गंभीर त्रुटियां सामने आई थी। जांच में पाया गया कि प्रश्न पत्र विश्लेषण (पेपर मॉडरेशन) में लापरवाही बरती गई। मामले को गंभीर मानते हुए बोर्ड ने शिक्षा विभाग को भी पत्र भेजा है, ताकि संबंधित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।
Read More: Jaggi Murder Case Update: जग्गी हत्या कांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
CG Board Exam: वहीं मामले में बोर्ड ने कहा कि, परीक्षा कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर और कड़ी कार्रवाई होगी। यह कदम परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




