Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर में फिर प्रदर्शन, 5000 जवान तैनात, धारा 163 लागू

नई दिल्ली। Jantar Mantar Protest: मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर दिल्ली में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है।

PM Modi Video Call: PM मोदी से बात कर भावुक हुए कैप्टन स्मित, पीएम ने कहा- ‘आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे, तो फिर कहाँ होंगे’

प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए जंतर-मंतर और उससे जुड़े रास्तों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार जिला एवं रिजर्व पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अन्य अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। कुल मिलाकर करीब 5,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

AISA, मनोज झा और प्रशांत भूषण ने बुलाया प्रदर्शन

प्रस्तावित प्रदर्शन का आह्वान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), राज्यसभा सांसद मनोज झा और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण की ओर से किया गया है। आयोजकों की ओर से SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में प्रतिबंध

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। धारा 163 लागू होने के बाद बिना अनुमति भीड़ जुटाने, जुलूस निकालने, धरना देने, भाषण और नारेबाजी जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी। पुलिस ने लोगों से आदेशों का पालन करने और किसी भी अनधिकृत गतिविधि से दूर रहने की अपील की है। उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

AAP और छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन का आह्वान

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान आम आदमी पार्टी (AAP) समेत छात्र और अन्य संगठनों की ओर से किया गया है। प्रदर्शन का मुद्दा चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा है। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है।

11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली क्षेत्र के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली स्टेशन शामिल हैं।  हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ट्रैफिक पर भी असर

प्रदर्शन और गांधी जयंती कार्यक्रमों को देखते हुए मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस ने यात्रियों से जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और आसपास के संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने तथा यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाने की अपील की है।

No UPI Day: आज घर से निकलने से पहले रख लें कैश, वरना झेलनी होगी परेशानी, No UPI Day पर व्यापारी संगठनों में मतभेद

दिल्ली के साथ मुंबई में भी प्रदर्शन

इसी मुद्दे को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का कार्यक्रम बताया गया है। रिपोर्टों के मुताबिक, अलग-अलग संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close