Raipur Red Room Party: रेड रूम टेक्नो पार्टी पर पुलिस का एक्शन, हिरासत में 3 युवक, नाबालिगों के जरिए किया जा रहा था प्रचार
रायपुर। Raipur Red Room Party: राजधानी रायपुर में रेव पार्टी आयोजन से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए रेव पार्टी का प्रचार-प्रसार (Raipur Red Room Party) किया जा रहा था और इसके लिए नाबालिग सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का इस्तेमाल किया गया था।
Read More: Kanker News: जंगल से निकला मौत का जखीरा…सुरक्षाबलों ने बरामद किए नक्सलियों के विशाल डंप, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में एक रेड रूम टेक्नो पार्टी आयोजित करने की तैयारी चल रही है। पार्टी के प्रचार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो और पोस्ट साझा किए गए थे। इन पोस्ट्स में नाबालिग इनफ्लुएंसर को भी शामिल किया गया, जिससे मामला और गंभीर हो (Raipur Red Room Party) गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आयोजन को बड़े स्तर पर करने की तैयारी थी और इसमें कई लोगों को आमंत्रित किया गया था।
छत्तीसगढ़ की संस्कृति को धूमिल करने का आरोप
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इस तरह की गतिविधियां प्रदेश की सामाजिक और सांस्कृतिक छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लिया गया है। लेकिन तेलीबांधा थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए रेव पार्टी आयोजन को रोक दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस आयोजन के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या इसमें मादक पदार्थों के इस्तेमाल की भी योजना थी।
Read More: Gorakhpur News: तरबूज बना मुसीबत, यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत खराब, तरबूज खाने के बाद खाई थी मैगी
सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच
Raipur Red Room Party: पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और प्रचार सामग्री को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों का उपयोग कर प्रचार करना कानूनन गंभीर मामला है और इसमें आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।



