Kanker News: जंगल से निकला मौत का जखीरा…सुरक्षाबलों ने बरामद किए नक्सलियों के विशाल डंप, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त
कांकेर। Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने जंगलों में छिपाकर ( Kanker Naxalite Dump Recovered) रखे गए नक्सलियों के एक बड़े हथियार डंप का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया है।
Read More: Gorakhpur News: तरबूज बना मुसीबत, यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत खराब, तरबूज खाने के बाद खाई थी मैगी
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने इलाके के घने जंगलों में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखे हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस, DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड), बस्तर फाइटर्स और BSF के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन ( Kanker Naxalite Dump Recovered) चलाया। कई घंटों तक चले अभियान के दौरान जवानों ने जमीन के अंदर और जंगल के अलग-अलग हिस्सों में छिपाए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया।
Read More: NEET UG Re-Exam Date: इस दिन होंगे NEET UG के री-एग्जाम, NTA ने बताई डेट, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
Kanker News: बता दें कि, सुरक्षाबलों द्वारा बरामद किए गए हथियारों और विस्फोटकों की सूची काफी बड़ी और खतरनाक बताई जा रही है। घातक ऑटोमैटिक हथियार- 7.62 SLR LMG, 5.56 LMG। बंदूकें और राइफल- 5 नग 303 राइफल, 11 नग देशी सिंगलशॉट गन, 15 नग 12 बोर बंदूकें। विस्फोटक सामग्री- 8 BGL लॉन्चर, 34 BGL सेल, 10 कुकर बम। भारी मात्रा में गोला-बारूद- करीब 46 किलोग्राम बारूद, 469 जिंदा कारतूस। अन्य सामग्री- तीर बम, वॉकी-टॉकी, गैस वेल्डिंग मशीन।
बड़ी साजिश नाकाम
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों की बरामदगी से नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर बड़े हमले के लिए करने की योजना बना रहे थे।
Read More: Work From Home in Delhi: सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, पीएम की अपील के बाद सरकार ने लिया फैसला
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Kanker News: घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवानों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के जंगलों में और भी हथियार या विस्फोटक छिपाए जाने की संभावना को देखते हुए अभियान जारी रहेगा।




