[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Gorakhpur News: तरबूज बना मुसीबत, यहां एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत खराब, तरबूज खाने के बाद खाई थी मैगी

गोरखपुरGorakhpur Newsउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि परिवार ने पहले मैगी खाई और उसके बाद तरबूज का सेवन किया था। घटना गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव की है।

Read More: NEET UG Re-Exam Date: इस दिन होंगे NEET UG के री-एग्जाम, NTA ने बताई डेट, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड 

जानकारी के मुताबिक, भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी, घबराहट और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में 9 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार पड़े लोगों में 70 साल के बुजुर्ग से लेकर 8 साल की बच्ची तक शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम सभी का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाने-पीने की चीजों के नमूने भी लिए जा सकते हैं। फ़िलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज हो रहा है। हालत सामान्य होने पर ही डिस्चार्ज किया जाएगा।

Read More: Work From Home in Delhi: सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 2 दिन मिलेगा वर्क फ्रॉम होम, पीएम की अपील के बाद सरकार ने लिया फैसला 

Gorakhpur News: बता दें कि, इससे पहले भी दो मामले सामने आ चुके हैं। पहला मामला मुंबई का था जहां बिरयानी और तरबूज खाने के बाद पति-पत्नी समेत 2 बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं दूसरा मामला छत्तीसगढ़ से सामन आया था। यहां भी चिकन और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिनमें से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया था, जबकि 4 अन्य बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close