[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Convoy Vehicle Reduced: पीएम मोदी ने अपनी अपील पर खुद किया अमल, अमित शाह और सीएम साय ने भी घटाया काफिले का आकार

रायपुर/नई दिल्ली। Convoy Vehicle Reduced मीडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से तेल और गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी होने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों देश की जनता से एक खास अपील की (Convoy Vehicle Reduced) थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 1 साल तक सोना न खरीदें और पेट्रोल-डीजल की बचत करें। जिस पर खुद पीएम मोदी ने अमल किया है। उनके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने काफिले में कटौती की है।

Read More: Lakshya Jewelers Chori Update: लक्ष्य ज्वेलर्स में चोरी मामला में बड़ा अपडेट… नाबालिग आरोपी ने की आत्महत्या, कल से था फरार

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में काफी कमी कर दीहै। इसे उनकी हाल की घरेलू यात्रा के दौरान लागू किया गया। SPG प्रोटोकॉल के अनुसार ज़रूरी सुरक्षा इंतज़ामों को बनाए रखते हुए गाड़ियों की संख्या (Convoy Vehicle Reduced)  कम की गई। हैदराबाद में अपने भाषण के तुरंत बाद, गुजरात और असम में उनके काफिले का आकार कम कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा है कि जहां तक हो सके, बिना नई गाड़ियां खरीदे, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल किया जाए।

Convoy Vehicle Reduced

वहीं पीएम मोदी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियों की संख्या को घटाकर अब आधा से भी कम कर दिया है। इससे उनकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि ईंधन के अनावश्यक खर्च को रोका जा सकेगा। इसी तरह छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी काफिले में कटौती की है। उन्होंने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रहित में ईंधन संरक्षण एवं संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किया गया आह्वान आज समय की मांग है। वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस कठिन दौर में पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।

इसी भावना से प्रेरित होकर, मेरे आधिकारिक भ्रमणों के दौरान अब केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा। मैंने मंत्रीगणों तथा विभिन्न निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी वाहनों एवं अन्य सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग का आग्रह किया है। साथ ही, राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस कार्यवाही शुरू की जाएगी।

Read More: Balod Sewerage Line Accident: सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 मजूदरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल 

Convoy Vehicle Reduced इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं प्रदेशवासियों से हार्दिक अपील करता हूँ कि वे सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करें, कारपूलिंग को अपनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के प्रयोग से बचें। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से हम बड़े परिवर्तन ला सकते हैं। आइए, हम सब “Nation First” की भावना के साथ ईंधन संरक्षण को एक जन-आंदोलन बनाएं। आपका एक जागरूक कदम राष्ट्र के हित में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close