Balod Sewerage Line Accident: सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 4 मजूदरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
बालोद। Balod Sewerage Line Accident: बालोद जिले के दल्ली राजहरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप लाइन बिछाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और मजदूर मलबे में दब गए। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर की तलाश के दौरान बाद में शव बरामद किया गया।
Read More: Raipur News: शंकर नगर चौक में हाई-वोल्टेज ड्रामा, यूनिपोल पर चढ़ गई महिला, देने लगी कूदने की धमकी, घंटों तक लगा जाम
मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बचाव कार्य के लिए जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया। प्रारंभिक रेस्क्यू के दौरान एक शव निकाला गया था, जबकि अन्य मजदूरों की तलाश कई घंटों तक जारी रही।
Read More: CM Sai On Cylinder Blast: दुर्ग सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान
Balod Sewerage Line Accident: हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों के 10 फीट गहरे गड्ढे में उतारा गया था। ऐसे में यह मामला अब जांच का विषय बन गया है। फ़िलहाल दल्ली राजहरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों और कार्य में बरती गई लापरवाही की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।





