Dhamtari Hit And Run: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पिकअप ने मारी टक्कर, फिर 200 मीटर दूर तक घसीटा, एक की मौत एक घायल
धमतरी। Dhamtari Hit And Run: छत्तीसगढ़ के धमतरी में देर रात हुए दर्दनाक हिट एंड रन हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। रात्रि गश्त पर निकले पुलिस जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक सवार जवानों को वाहन करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
Read More: Anti Corruption Scheme: रिश्वतखोरों की अब खैर नहीं, शिकायत करने पर सरकार देगी 1 लाख का इनाम, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शहर के सिहावा चौक के पास हुई। हादसे के दौरान पिकअप वाहन की चपेट में आए प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि, पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में था और टक्कर मारने के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय जवानों को काफी दूर तक घसीटता रहा।
Read More: PM Modi Italy Visit: इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत, शेयर की तस्वीरें
Dhamtari Hit And Run: घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस हादसे के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। साथी जवानों और स्थानीय लोगों ने दिवंगत हेड कांस्टेबल विजय बैरागी को श्रद्धांजलि दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।




