[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Anti Corruption Scheme: रिश्वतखोरों की अब खैर नहीं, शिकायत करने पर सरकार देगी 1 लाख का इनाम, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

तमिलनाडुAnti Corruption Scheme: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए सरकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री विजय ने कहा है कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी आम जनता से 1000 रुपये की भी रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत सीधे एंटी करप्शन विभाग में की जा सकती है। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, वहीं शिकायतकर्ता को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Read More: PM Modi Italy Visit: इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत, शेयर की तस्वीरें

सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विशेष हेल्पलाइन और निगरानी तंत्र तैयार करने की बात कही है। मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अगले तीन महीनों में सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाएगी।

Read More: Mutawalli Election: जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, वक्फ बोर्ड के आदेशों पर भी लगाया स्टे 

Anti Corruption Scheme: मुख्यमंत्री ने कहा कि रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों का वीडियो या अन्य सबूत देने पर तुरंत जांच होगी और दोषी पाए जाने पर निलंबन से लेकर कानूनी कार्रवाई तक की जाएगी। सरकार एंटी करप्शन विभाग को अधिक अधिकार देने की तैयारी में है ताकि कार्रवाई तेज और प्रभावी हो सके। तमिलनाडु सरकार के इस फैसले को राज्य में पारदर्शी प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस घोषणा को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close