[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Italy Visit: इटली पहुंचे पीएम मोदी, जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में किया स्वागत, शेयर की तस्वीरें

इटली। PM Modi Italy Visit: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं। वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर यूरोप दौरे पर पहुंचे। इस दौरे को भारत और इटली के तेजी से मजबूत होते रणनीतिक रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यूरोप पहुंचते ही पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान इटली की राजधानी रोम पहुंचे पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया है।

बता दें कि, मेलोनी ने अपनी और नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल में पोस्ट कर कहा कि, इस यात्रा का फोकस भारत इटली सहयोग को बढ़ावा देने पर है। विशेष रूप से भारत मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे पर।

PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी ने कहा कि, ‘रोम पहुंचने पर, मुझे प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ रात्रिभोज पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मज़बूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close