[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Shaniwar Ke Upay : शनिवार की शाम करें ये खास उपाय, शनिदोष से मिलेगी मुक्ति, मनचाही मुराद होगी पूरी

Shaniwar Ke Upay : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन हर एक देवी-देवता को समर्पित होता है और दिन के हिसाब से ही उनकी पूजा करना फलदायी माना जाता है। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव को, मंगलवार का दिन बजरंगबली, बुधवार का दिन गणेश जी, गुरूवार का दिन लक्ष्मी माता, शुक्रवार का दिन दुर्गा माता और शनिवार का दिन शनिदेव को और  रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति को लाभ मिलते हैं।

Read More: Gwalior Rape Case: शर्मनाक वारदात, घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार बनाए संबंध 

Shaniwar Ke Upay : बता दें कि, शनिवार के दिन सच्चे मन से शनिदेव की पूजा अर्चना करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना बेहद ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि अधिकमास में किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना अधिक फलदायी होता है। शनि देव न्याय के देवता हैं और उनकी कृपा से जीवन में स्थिरता आती है।

Read More: Dantewada Naxal News: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने 5 किलो प्रेशर कुकर आईईडी किया नष्ट

  1. शनिवार के दिन शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि देव से अपनी मनोकामना कहें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख शांति बनी रहती है।
  2. शनिवार शाम किसी काले कुत्ते को उड़द दाल के पकौड़े बनाकर खिलाएं। शनि देव काले कुत्ते में विराजमान माने जाते हैं। इस उपाय से शनि की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में चल रहे दोष शांत होते हैं।
  3. शनिवार के दिन शनि चालीसा के साथ ही हनुमान चालीसा पढ़ने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। हनुमान जी शनि देव के भक्त हैं और उनकी पूजा से शनि प्रसन्न होते हैं। इस संयुक्त पाठ से मानसिक शांति मिलती है और साढ़ेसाती के कष्ट घटते हैं।
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close