[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 22 और 23 जुलाई को रद्द रहेंगी ये 8 ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक करें लिस्ट

रायपुर। Train Cancelled:  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य किया जाएगा। भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके कारण 22 और 23 जुलाई को 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी लाइन और आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा, साथ ही भविष्य में परिचालन क्षमता भी बढ़ेगी।

Sikkim Tunnel Accident: यहां निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 9 लोगों की मौत, अंदर फंसे कई मजदूर, रेस्क्यू जारी

22 जुलाई को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
  • गाड़ी संख्या 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

23 जुलाई को यह ट्रेन रहेगी रद्द

  • गाड़ी संख्या 68745 कोरबा–रायपुर मेमू पैसेंजर

झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू के परिचालन में बदलाव

रेलवे ने बताया कि 22 जुलाई को चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा–गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त होगी और यहीं से वापस रवाना होगी। इस दौरान बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच इसका संचालन नहीं किया जाएगा।

CG Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Train Cancelled: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक सुरक्षित और बेहतर होने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close